<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

कृषि यंत्र अनुदान हेतु 06 मार्च को विकास भवन सभागार में होगी ई-लॉटरी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ० राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरण की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन अनुदान योजना संख्या-11 एवं 83 के तहत ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों की चौथी बुकिंग 24 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक विभागीय पोर्टल पर कृषकों द्वारा की गई थी।

आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में कृषि यंत्रों की चतुर्थ बुकिंग के अंतर्गत कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया 06 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे डीएलसी समिति संत कबीर नगर द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

ई-लॉटरी की प्रक्रिया विकास भवन सभागार, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी, जिसमें यंत्रों की बुकिंग करने वाले जनपद के सभी इच्छुक कृषक प्रतिभाग कर सकेंगे। विभाग ने संबंधित कृषकों से समय से उपस्थित रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages