वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। भाईचारे, प्रेम और गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल पेश करते हुए मां अकलेश शक्ति सदन परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा परिषद अशोक ऐश्वरम विला की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस पवित्र पर्व को हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने उत्साह और मस्ती भरे माहौल में मनाया।
समाजसेवी एवं प्रख्यात राजनेता स्व. अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा शुरू की गई परंपरा आज भी इस परिवार में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। होली पर्व की शुरुआत शक्ति सदन परिवार के मुखिया दुर्गा प्रसाद ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर की।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार, डॉ० मनोज कुमार, इंजी. रंजीत कुमार, इंजी. संजीत कुमार तथा सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार (बाबू) ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और छोटों को आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में परिवार की महिला मुखिया डॉ० किरण, अर्चना, डॉ० विभा, निवेदिता, स्मिता, मनीषा, इशिता, भावना, शिखर वर्मा, बाबू, ई. प्रखर, मांगीरीश, मानित, डॉ० प्रीतिका आंशिक एवं सौम्या आदि ने बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन इंजी. अनुभव कुमार ने किया तथा सभी आगंतुकों के प्रति आभार मंजीत कुमार (बाबू) ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment