बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत और खेलो इण्डिया द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में अस्मिता लीग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिन में 9ः30 बजे से बालिकाओं, युवतियों की 100, 200, 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगितायें होंगी। दौड़ में 13 वर्ष के भीतर, 13-18 और 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच बालिकायें और युवतियों हिस्सा ले सकेंगी।

No comments:
Post a Comment