<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन में 15 का हुआ कन्या दान

- नगर क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में कन्या दान से शुरू हुआ त्रिदिवसीय मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के चंदो स्थित व्यास आश्रम में गुरुवार को त्रिदिवसीय मानस वेदांत व विराट संत सम्मेलन के आयोजन का शुभारंभ कन्या दान से किया गया। इस दौरान अयोध्या और वृंदावन से आए विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच तरह तरह के अनुष्ठान किए। लगातार 27वें वर्ष में हो रहे इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रामकथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाएंगे।


कार्यक्रम का शुभारंभ बस्ती के बाबा भदेश्वर नाथ धाम, महरीपुर, महरीखांवा, चंदो, जोगीपुर, निपनिया व चकाईजोत के अलावा सिद्धार्थनगर के बांसी में आगामी विभिन्न तिथियों में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम की 15 कन्याओं को बर्तन साड़ी और अन्य सामग्रियों के उपहार को आर्शीवाद प्रसाद स्वरूप दिया गया। उसके बाद कथा व्यास व संरक्षक 108 विश्वामित्र महराज उर्फ गुरुजी, वृंदावन के कौशल किशोर शास्त्री और अयोध्या स्थित नित्य राघव कुंज के श्रीधर पथिक ने सुंदर कांड व संगीतमयी राम कथा सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी प्राथमिक विद्यालय परसा के प्रधानाचार्य व आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने निभाई।आयोजक राजेश्वर सिंह व्यास ने आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए बताया कि प्रतिवर्ष जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए कन्यादान के रूप में सहयोग दिया जाता है। 27 वर्ष से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पिछले दस वर्षों में 166 कन्याओं को सहयोग प्रदान किया जा चुका है, जबकि सात कन्याओं को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा चुकी है। बताया कि प्रतिदिन शाम को सात से रात दस बजे तक सुंदर कांड और रामकथा का आयोजन किया जाएगा। समापन सात मार्च शनिवार को बालाजी कीर्तन और बालाजी के महाप्रसाद से किया जाएगा। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, अनुसुइया सिंह व महिमा सिंह के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages