<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

असम राज्यसभा चुनाव : एनडीए का पावर गेम, सोनोवाल ने भरा नामांकन


गुवाहाटी। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है। बता दें कि राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। इन सीटों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार तेराश गोवाला और जोगेन मोहन ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के अध्यक्ष प्रमोद बोरो ने भी राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया है। यह प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल की मौजूदगी में पूरी हुई।
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रमोद बोरो ने कहा कि उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और वे विभिन्न दलों के विधायकों से समर्थन की अपील करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विधायक राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए उनके पक्ष में मतदान करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में परिसीमन के बाद बोडोलैंड क्षेत्र में सीटों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। इसको देखते हुए बोरो ने कहा कि उनकी पार्टी इन सीटों के लिए भी तैयारी कर रही है और जल्द ही गठबंधन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मौजूद जानकारी के अनुसार यह राज्यसभा चुनाव तीन मौजूदा सांसदों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण हो रहा है। बता दें कि रामेश्‍वर तेली और भुवनेश्‍वर कलिता का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जो भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, जो आंचलिक गण मोर्चा से जुड़े रहे हैं।
हालांकि अभी तक विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में विपक्ष भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकता है, जिससे राज्यसभा चुनाव और दिलचस्प हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages