<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

मनोनीत सभासदों से निकायों में भाजपा की बढ़ी ताकत, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लंबे इंतजार के बाद नगर निकायों में मनोनीत सभासदों के नामों की घोषणा किए जाने के साथ ही जनपद बस्ती में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और बढ़ गई है। सोमवार को शासन द्वारा जारी सूची में बस्ती नगर पालिका परिषद सहित जनपद की 9 नगर पंचायतों के लिए मनोनीत सभासदों के नाम घोषित किए गए।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने दूरभाष के माध्यम से सभी मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी नवमनोनीत सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सामाजिक समरसता एवं संतुलन को ध्यान में रखते हुए सभासदों का चयन किया है। नगर पालिका परिषद में पांच-पांच तथा नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्यों को नामित किया गया है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी नामित सभासद शीघ्र ही सदस्यता ग्रहण करेंगे और निकायों की कार्यवाही में भाग लेंगे।
इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ल, गौरव अग्रवाल, तारक जायसवाल ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में बस्ती नगर पालिका क्षेत्र से प्रमोद कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया, अभिषेक पटेल, मृदुल शुक्ल, रंजना सिंह, विजय कसौधन, रविन्द्र गुप्ता, विजय व्यास, नीलम मौर्या, विवेकानन्द शुक्ल, सर्वदेव दुबे, अमित जायसवाल, राजा बाबू उर्फ पिंटू सोनकर, अनिल कुमार शुक्ल, राम स्वार्थ कन्नौजिया, निर्मला देवी मोदनवाल, गीता गुप्ता, दीपक चौहान, राम चन्द्र सोनकर, प्रदीप निषाद, भानु प्रताप, प्रकाश कुमार निषाद, अरुण कुमार सोनकर एवं दुर्गेश चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages