<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

महिला थाना बस्ती में काउंसलिंग से चार दंपत्तियों में हुआ समझौता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना बस्ती में प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह की पहल पर काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के चार जोड़ों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया। लंबे समय से आपसी मतभेद के कारण अलग-अलग रह रहे इन दंपत्तियों को समझा-बुझाकर फिर से साथ रहने के लिए तैयार किया गया।

बताया गया कि चारों परिवारों के बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब हो गए थे और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। मामला महिला थाना बस्ती पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने महिला पुलिस टीम के साथ दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान म0हे0का0 शांति यादव एवं म0हे0का0 प्रीति गुप्ता ने भी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस टीम की लगातार कोशिशों और समझाइश के बाद चारों दंपत्ति अपने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

समझौते के बाद चारों जोड़ों को महिला थाना से राज़ी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आपसी सामंजस्य और संवाद बनाए रखते हुए पारिवारिक जीवन को सुखद बनाने की सलाह भी दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages