<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

गोरखपुर में नए एसपी सिटी बने आईपीएस पाटिल निमिष दशरथ, संभाला पदभार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर


गोरखपुर। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ ने सोमवार को गोरखपुर पहुंचकर एसपी सिटी का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने शहर में जनकेंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही और आम जनता को बेहतर व त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर के निवासी पाटिल निमिष दशरथ इससे पहले गाजियाबाद में डीसीपी ट्रामा सेंटर के पद पर तैनात थे। वहां उन्होंने लगभग तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों को बार-बार थाने या कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देने की बात कही कि वे संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल घटना होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उस पर रोक लगाना है। इसके लिए पुलिस टीम को सतर्क और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

एसपी सिटी ने बताया कि हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई मामलों में आपसी या जमीन संबंधी विवाद भी होते हैं, जिनमें प्रशासनिक और न्यायालयी प्रक्रिया के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर मामला अलग होता है, इसलिए पुलिस निष्पक्षता और तथ्यों के आधार पर जांच करेगी। अगर कोई शिकायतकर्ता गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आगामी ईद पर्व को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी और पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

https://www.facebook.com/share/v/1WZ2iXrdYc/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages