<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

पीएम आवास योजना में 31 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

- मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 31 लाख रुपये खातों में भेजे

बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी दो के अंतर्गत जिले के 31 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में 31 लाख रुपये हस्तांतरित किए।
योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त में एक लाख रुपये, दूसरी किस्त में एक लाख रुपये तथा तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस प्रकार प्रत्येक पात्र परिवार को कुल ढाई लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये और राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये शामिल हैं।
डूडा की शहर मिशन प्रबंधक विनीता सिंह के अनुसार जिले में नगर पंचायत बनकटी के दो, भानपुर के दस, गायघाट के एक, गणेशपुर के एक, हर्रैया के एक, कप्तानगंज के 11, मुंडेरवा के एक तथा नगर बाजार के चार लाभार्थियों को पहली किस्त का लाभ दिया गया। इस मौके पर गोसेवा आयोग के महेश शुक्ल और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- 3149 लाभार्थियों को मिल चुका लाभ
जिले में अब तक कुल 3149 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त भेजी जा चुकी है। इनमें नगर पालिका परिषद बस्ती के 93, नगर पंचायत गनेशपुर के 445, बनगांवा के 83, गांधीनगर के 323, हर्रैया के 219, गणेशपुर के 277, कप्तानगंज के 655, मुंडेरवा के 268, नगर बाजार के 307 तथा रुधौली के 352 लाभार्थी शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages