बस्ती। कौटिल्य का भारत दैनिक अखबार के जिला संवाददाता मनोज कुमार यादव के बड़े पिताजी विरजा यादव का अंतिम संस्कार कुआनो नदी के मुक्तिघाट पर किया गया। 83 वर्ष की उम्र में 03 मार्च की सांयकाल उनका निधन हो गया था। वे काफी समय से बीमारी से पीड़ित थे।
अंतिम संस्कार की रस्म उनके छोटे भाई लालमन यादव ने मुखाग्नि देकर पूरी की।
पत्रकार मनोज यादव के पितृशोक पर नेशनल प्रेस क्लब बस्ती के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्व. विरजा यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, संदीप यादव, मोहित पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, विरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, वसीम अहमद, सतीश श्रीवास्तव, शंकर यादव, अब्दुल कलाम, शम्भूनाथ गुप्ता, रत्नेन्द्र पाण्डेय, मिर्जा जमीर अहमद, हरिओम लल्ला, सलामुद्दीन सहित अन्य लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment