नगर बाजार, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव में होली के दिन बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थार गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को साइड मार दिया। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस और घर-गांव के लोगों ने दोनों को बहादुरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन के दिन मंगलवार को पोखरनी के 85 वर्षीय हरीराम शर्मा का निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को टांडा स्थित सरयू घाट पर किया गया। जहां से उनके भतीजे सुनील शर्मा के बेटे गौरव (23) और गांव के ही शैलेश उर्फ बंटी (24) पुत्र जगदीश यादव एक ही बाइक से लौट रहे थे। अभी वह लोग कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा स्थित पावर हाउस सेंटर के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे कलवारी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार जीप ने जबरदस्त साइड मार दिया। नतीजा यह हुआ कि दोनों बाइक सवार दूर फेंक उठे। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए थार जीप की तलाश कर रही है।

No comments:
Post a Comment