बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में अस्मिता लीग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह 9:30 बजे से बालिकाओं और युवतियों की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष तथा 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं और युवतियां भाग ले सकेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
No comments:
Post a Comment