<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

राजेंद्र हॉस्पिटल में लेवल-3 एनआईसीयू की सुविधा, गंभीर नवजातों का भी संभव हो रहा बेहतर इलाज


बस्ती। मुण्डेरवा मार्ग राजेन्द्रानगर स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल की चिकित्सक डा. ईशा कपूर ने बताया कि यहां लेवल-3 एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) की व्यवस्था की गई है, जो पूर्वांचल क्षेत्र के बहुत कम अस्पतालों में उपलब्ध है।
डा. कपूर के अनुसार हाल ही में संतकबीर नगर जनपद की बीना देवी पत्नी उमापति के नवजात शिशु को गंभीर स्थिति में यहां भर्ती कराया गया था। बच्चे का जन्म किसी अन्य स्थान पर हुआ था और उसकी हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद उसे राजेंद्र हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक मशीनों की मदद से इलाज किया गया। उपचार के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में लेवल-3 एनआईसीयू के साथ 10 वेंटिलेटर, 12 सीपीएपी मशीनें, लैमिनर चैबर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और केएमसी (कंगारू मदर केयर) यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन आधुनिक व्यवस्थाओं के कारण गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का भी बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है।
डा. कपूर ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नवजात शिशुओं का इलाज निःशुल्क किया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल शहर से कुछ दूरी पर स्थित होने के बावजूद मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मरीज एम्बुलेंस को कॉल कर सकते हैं और यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जाती है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि राजेंद्र हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages