<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एएसएमआईटीए लीग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 मार्च को


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को लखनऊ में एएसएमआईटीए (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) लीग के तहत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एन्ड सपोर्ट गर्वनमेंट ऑफ इंडिया (Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India) तथा सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Sports Authority of India) के दिशा-निर्देशन में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन नेशनल सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस- एस ए आई लखनऊ (National Centre of Excellence–SAI Lucknow) के हॉकी कोच ऋषि कुमार तथा मेरा युवा भारत (Mera Yuva Bharat) के उपनिदेशक के समन्वय से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लगभग एक हजार से अधिक महिला प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
एएसएमआईटीए लीग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग—13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक—में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कुल नौ दौड़ स्पर्धाओं के साथ प्रतिभागियों के लिए रस्साकशी जैसी सहभागिता गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है। अधिक से अधिक महिला प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग, आईटीआई अलीगंज, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उच्च शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी तथा भारत स्काउट एवं गाइड का सहयोग लिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराएगा। प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन हेतु क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा रेफरी और प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल संस्थानों से अपील की है कि अधिक से अधिक बालिकाएं और महिलाएं एएसएमआईटीए पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लें तथा महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages