<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

मण्डलायुक्त तक पहुंचा लेखपाल के मनमानी का मामला, अवैध निर्माण, कब्जा हटाने की मांग


बस्ती। बस्ती सदर तहसील के ग्राम रामपुर मेडिकल कालेज के पीछे  थाना मुण्डेरवा के गाटा सं०-333म/0.0240 भूमि पर तत्कालीन लेखपाल शीला प्रजापति के द्वारा विपक्षी से मिलकर अवैध कब्जा कराकर अवैध निर्माण कराये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महंथ गिरिजेश दास के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि  लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई और अवैध कब्जे को हटाया   जाय।
मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन में महंथ गिरिजेश दास ने कहा है कि बस्ती सदर तहसील के ग्राम रामपुर,  थाना मुण्डेरवा के  गाटा सं० 333म पर तत्कालीन लेखपाल शीला प्रजापति की मिली भगत से उक्त कीमती भूमि पर माह जून 2025 में रामपुर निवासी इबरार पुत्र ऐश मोहम्मद से गाटा सं०-333म पर निजी लाभ हेतु तत्कालीन लेखपाल ने अवैध कब्जा कराकर पक्का निर्माण करा दिया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों व हिन्दू जनता के लोगों द्वारा उन्हें बताया गया  कि तत्कालीन लेखपाल के द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में अपने कार्यकाल में तमाम लोगों को ग्राम समाज व सरकार की जमीनों पर अवैध कब्जा करा दिया गया है। ग्रामीणों के सूचना व समाचार पत्रों में गाटा सं0-333म के सम्बन्ध में हो रहे अवैध निर्माण के सम्बन्ध में प्रकाशन के बावजूद भी नहीं रोका गया।
उन्होने मांग किया है कि  प्रकरण जनहित व सरकार हित में है. सरकार की क्षति हो रही है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर अवैध कब्जे में शामिल तत्कालीन लेखपाल व दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कराते हुये अवैध कब्जे को हटवाया जाय। ज्ञापन देने के दौरान सौरभ बोस , सुभाष यादव , अजय कन्नौजिया ,हेमंत सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages