<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें - जिला पूर्ति अधिकारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के गैस उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है और उपभोक्ता बिना घबराए अपने पास उपलब्ध सिलेंडर का सामान्य रूप से उपयोग करें। अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर का भंडारण न करें।

उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 40 गैस एजेंसियों से कुल 5,83,379 घरेलू गैस कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इनके सापेक्ष तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन औसतन लगभग 10 हजार गैस सिलेंडर रिफिल के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 13 मार्च 2026 को भी जिले की विभिन्न एजेंसियों पर 9,494 घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई, जिसका वितरण जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों और पुलिस बल की मौजूदगी में कराया गया।

उपभोक्ता अपने गैस कंपनी के आईवीआरएस नंबर पर कॉल कर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। भारत पेट्रोलियम का नंबर 7718012345, इंडियन ऑयल का 8454955555 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 9222201122 और 9493602222 है। बुकिंग के बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दिखाकर अधिकृत एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है। दूसरी बुकिंग 25 दिन बाद की जा सकती है।

जिले में गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर 05542-247128 है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल भोजन बनाने के लिए ही अनुमन्य है। इसका व्यावसायिक कार्य, वाहन या वेल्डिंग आदि में प्रयोग नियम विरुद्ध है। ऐसा पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages