<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ शाखा की ओर से डा० ए.के. मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ शाखा बस्ती की ओर से डा० ए.के. मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, की 11 मार्च 2026 को गंभीर बीमारी के कारण हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन को स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि डा० ए.के. मिश्रा एक कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील अधिकारी थे। उन्होंने हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। उनका निधन स्वास्थ्य विभाग और समाज के लिए बड़ी क्षति है।
मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि डा० मिश्रा का स्वभाव अत्यंत सरल और सहयोगात्मक था। वे कर्मचारियों और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका असमय निधन सभी के लिए अत्यंत दुखद है।
जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि डा० ए.के. मिश्रा का कार्यकाल स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा। उन्होंने अपने कार्यों से सभी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम किया। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग को बड़ी क्षति हुई है।
जिलाध्यक्ष डा० सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि डा० मिश्रा एक कुशल प्रशासक और अनुभवी चिकित्साधिकारी थे। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हुईं। उनका जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने कहा कि डा० ए.के. मिश्रा का व्यक्तित्व अत्यंत विनम्र और प्रेरणादायी था। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के साथ हमेशा सकारात्मक संबंध बनाए रखा और विभागीय कार्यों को ईमानदारी से आगे बढ़ाया।
उपाध्यक्ष निरंकुश शुक्ल ने कहा कि डा० मिश्रा का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका असामयिक निधन सभी के लिए गहरा आघात है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages