बस्ती। शनिवार को भीम युवा वाहिनी संगठन के मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में नगर थाना क्षेत्र के छबैला गांव में अनुसूचित जाति के नन्दलाल पुत्र रामकिशुन की पुश्तैनी जमीन पर शौचालय निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव ने बताया कि नन्दलाल की गाटा संख्या-169 भूमि आबादी के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद गांव की सोनी सिंह पत्नी शिवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शौचालय निर्माण रोका जा रहा है, जबकि लेखपाल की रिपोर्ट में भी इस अवरोध को अनुचित बताया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात ने प्रशासन से मांग की कि नन्दलाल को शौचालय निर्माण की अनुमति दी जाए और बाधा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने विपक्षियों के प्रभाव में आकर पीड़ित नन्दलाल को थाने में बैठा लिया था, जिन्हें बाद में जमानत पर छुड़ाया गया।
ज्ञापन देने के दौरान नन्दलाल, प्रमोद, बजरंगीलाल, छाया, रामधनी, इन्दू, छेदी, गीता, लालजी, संदीप कुमार, सूरज कुमार, संगीता, शकुन्तला, अंकुश कुमार, सुषमा, सितावा, राजवंत कुमार, हरीराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment