<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 28, 2026

महादेवा में गूंजा ‘राम नाम महामंत्र’, पांच दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ

महादेवा (बस्ती)। विकास खण्ड बनकटी के महादेवा चौराहे पर शनिवार को ‘राम नाम महामंत्र’ के विशाल धार्मिक आयोजन का विधि-विधान के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय इस संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया है।

यह आयोजन राष्ट्रीय संत श्री अवधेश जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है, जिसमें सवा करोड़ श्रीराम नाम जप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान अयोध्या धाम से पधारे संत-महात्मा संगीतमय राम कथा का वाचन करेंगे तथा अखंड कीर्तन के साथ राम नाम संकीर्तन निरंतर चलता रहेगा।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आयोजन स्थल राम मड़ैया (सूर्या क्लीनिक) पर संपन्न अनुष्ठान को सूर्या क्लीनिक के प्रोपराइटर डॉ. राम प्रताप शुक्ला ने विधिवत संपन्न कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
आयोजन का समापन 2 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार समापन अवसर पर दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और राम नाम संकीर्तन में लीन होकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages