<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

बेहतर शिक्षा इंदिरा पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल का संकल्प - अवधेश सिंह


बस्ती । अवध नगर डमरूआ स्थित इंदिरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह एवं प्रधानाचार्य इंदु सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।  सरस्वती वंदना  अर्पित, लघिमा, रिया, खुशी, महिमा, शालू और अन्विका ने प्रस्तुत किया।  प्रतिभा, मुस्कान, अंशिका और तनु ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “मुझे माफ करना ओम साईं राम” गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। वहीं यूकेजी के बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य और गीतों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।

वार्षिकोत्सव के दौरान छात्रों ने नाटक, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, योगा प्रदर्शन, कवि सम्मेलन, फनी डांस, पंजाबी गीत, कृष्ण भक्ति गीत तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
 विद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ष वार्षिक उत्सव का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी हुई कला और आत्मविश्वास सामने आता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा भी मिले।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में एलकेजी से इंटर तक मात्र 1000 के प्रवेश शुल्क में कोई भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला 31 मार्च तक करा सकता है। विद्यालय का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा से वंचित न रहें और उन्हें बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिले। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ष पांच ऐसी बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करता है, जिनके माता या पिता में से किसी एक का निधन हो चुका होता है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय पिछले 32 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देते हुए कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
प्रधानाचार्य इंदु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राहुल सिंह, लवकुश यादव, बब्बू नंदन, अभिषेक यादव, सोनम चौधरी, सुनीता पाण्डेय, किरन यादव, सिया, प्रियांशी और दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages