<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

मतदाता जागरूकता से लोकतंत्र होगा मजबूत - डॉ. चंद्र मिलन वर्मा


बस्ती। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतर्गत शहर स्थित किसान प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को “मतदाता जागरूकता एवं भारत का समृद्ध लोकतंत्र” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वागत गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र मिलन वर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन कुमार बसाक का स्वागत व सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र मिलन वर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसकी मजबूती नागरिकों की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने मतदान को अधिकार के साथ-साथ महत्वपूर्ण कर्तव्य बताते हुए युवाओं से स्वयं जागरूक मतदाता बनने और समाज को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन कुमार बसाक ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान से ही मजबूत और समृद्ध लोकतंत्र की स्थापना संभव है। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता पर भाषण, विचार प्रस्तुति और संदेश दिए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जागरूक मतदाता ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। अंत में सभी को मताधिकार के प्रयोग और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ ने किया। इस मौके पर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. प्रमोद रावत, श्री पांडेय और सिद्धार्थ सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages