<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाशंकर पासी कांग्रेस में शामिल, सतीश शर्मा ने कराया स्वागत


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता रमाशंकर पासी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रमाशंकर पासी ने बताया कि वे कांग्रेस की नीतियों तथा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के “हाथ” के निशान को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर लगभग 12 बजे सतीश शर्मा ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया और पार्टी परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष (पूर्व) लोकेश चौधरी, उदय सिंह पाल, सुरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages