बस्ती। जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव के रूप में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रगति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का माहौल देखने को मिला।
इस वर्ष कक्षा 8 की छात्रा पारिधि पांडेय ने 99.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए एकेडमिक टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के धैर्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रतीक है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना है।
वहीं प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
कक्षावार प्रमुख परिणाम
प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक वर्गों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 1 में सिद्धि मिश्रा,
कक्षा 2 में अभिषेक यादव,
कक्षा 3 में मरियम खान,
कक्षा 5 में दीप्ति वर्मा,
कक्षा 7 में यशिका यादव,
कक्षा 8 में पारिधि पांडेय,
कक्षा 9 में रुपेश कुमार वर्मा तथा
कक्षा 11 में राज वैभवी नारायण ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा किया है।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment