<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की बेटी स्तुति पांडेय बनीं बीडीओ, मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास


बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित होते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की मेधावी पूर्व छात्रा स्तुति पांडेय ने खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली स्तुति पांडेय ने यह सिद्ध कर दिया कि कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और मजबूत आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इससे पहले वर्ष 2025 में उन्होंने बनकटी क्षेत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। छोटे पद से शुरुआत कर पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाना उनकी लगन और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्तुति शुरू से ही अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्तुति एक सक्षम और संवेदनशील प्रशासक के रूप में समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी स्तुति पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इस सफलता को ग्रामीण प्रतिभा के उभार का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

https://www.facebook.com/share/v/17Dxvv7Y7k/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages