<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

मेधावी छात्रों का सम्मान, हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिक परीक्षाफल समारोह


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर के प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर धनंजय कुमार (अध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकाग्रता और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति के गुर बताए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी डॉ. विनय जी (निदेशक, समाजसेवी हॉस्पिटल एवं पीठाधीश्वर, कामधेनु शक्तिपीठ) ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि कनकधर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि गृह परीक्षा प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव ने परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण साझा किया।
सत्र 2025-26 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगीत, कला, स्वागत, रंगोली, घोष विभाग एवं गीता पाठ जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रथम सहायक संजय श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
परीक्षाफल घोषित होने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages