<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

जिले के अनुराग यादव बने डीएसपी, यूपी पीसीएस में 9वीं रैंक से रचा सफलता का इतिहास

बस्ती। जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब ‘मेरा युवा भारत’ संगठन में उपनिदेशक पद पर कार्यरत अनुराग यादव ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन प्राप्त किया। उन्होंने मेरिट सूची में 9वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लखनऊ निवासी अनुराग यादव, सतनाम सिंह यादव के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया और ‘मेरा युवा भारत’ के तहत जिला युवा अधिकारी के रूप में झारखंड के रांची में तीन वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
बाद में उनकी तैनाती बस्ती में हुई, जहां उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के चलते उन्हें उपनिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
अनुराग यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सहयोगियों को दिया है। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ‘मेरा युवा भारत’ के ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम पंथ, अरुण कुमार, जिलेदार पांडेय, अरुण सिंह, वृजेश पांडेय, मनोरमा चौधरी, राजेश सिंह सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages