बस्ती। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विधि प्रकोष्ठ के जिला मंत्री उमेश कुमार (एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र) के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की।
जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी और विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 8 मार्च को अस्पताल चौराहा चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौर्या ने उमेश कुमार को कोतवाली बुलाकर डांट-फटकार की। आरोप है कि बाद में उन्हें लॉकअप में बंद कर गाली-गलौज की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि थाने पर तैनात साजिद जमाल ने कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारा और परिवार से 20 हजार रुपये की मांग की।
जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा। उन्होंने चौकी इंचार्ज पवन मौर्या के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में उमेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, आशीष यादव, रजनी चौधरी, सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, विजय कुमार चौरसिया एडवोकेट, कृष्ण अवतार, रामजी गौतम, विवेकानंद, भारत, शिवानंद, सिद्धार्थ शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment