<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

संविदा कर्मचारियों को मिली नई दिशा, डॉ. वी.के. वर्मा बने मण्डल अध्यक्ष


बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मण्डलीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती के नेतृत्व में जारी सूची में जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उस्मान अली खान (सिद्धार्थनगर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार को महामंत्री बनाया गया है।
नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
मण्डलीय पदाधिकारियों की घोषणा से बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के संविदा कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम उनके हितों को मजबूत करने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages