<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

शिवप्रताप शुक्ला के तेलंगाना राज्यपाल बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, बधाइयों का लगा तांता


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा होते ही गोरखपुर समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और मंदिरों में पूजन-अर्चन कर पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि शिवप्रताप शुक्ला लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से तेलंगाना को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उनके राज्यपाल बनने से गोरखपुर और पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद रवि किशन, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ला पप्पू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही, महानगर कोषाध्यक्ष दया किशन गुप्ता, जितेंद्र चौधरी जीतू, महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages