वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना मेंहदावल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त शिवपाल यादव उर्फ गोलू पुत्र श्याम यादव निवासी नोनिया छापर थाना भटनी जनपद देवरिया को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विदित हो कि वादी द्वारा 28 फरवरी 2026 को थाना मेंहदावल में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उक्त अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साक्ष्य संकलन के बाद महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और अपहृता को भी बरामद कर लिया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment