<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

NBW वारंटियों के खिलाफ महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त गणेश पुत्र रामनाथ निवासी नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड नं. 01 सवापार अम्बेडकरनगर, ज्ञानबहादुर पुत्र रामभरत निवासी ग्राम जमिरा, रामजीत पुत्र सुमेरी उर्फ रामसुमेर निवासी ग्राम ओनिया उर्फ ओनबिलाई तथा सोनू निषाद पुत्र फूलचंद निषाद निवासी ग्राम घोरहट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी हरिहरपुर), उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी मुखलिसपुर), हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नुरुद्दीन खान, कांस्टेबल बब्बल यादव, कांस्टेबल छोटेलाल तथा कांस्टेबल विनोद कुमार मौर्य शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages