<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे को माल लदान से 411 करोड़ रुपये से अधिक की आय

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय और मंडल स्तर पर गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों के चलते पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 3.776 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जिससे रेलवे को 411.449 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं केवल फरवरी 2026 माह में 0.255 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे 24.349 करोड़ रुपये की आय हुई।

रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के समेकित प्रयासों के परिणामस्वरूप माल लदान के क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक का कुल माल लदान 3.776 मिलियन टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3.636 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 3.85 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि व्यापारिक संस्थानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में माल लदान और आय में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages