वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते ब्लॉक दिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15137 राजगीर–बनारस एक्सप्रेस को 21 मार्च 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग पटना–गया–सोन नगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पटना–आरा–सासाराम–पं० दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा।
इसी प्रकार 15138 बनारस–राजगीर एक्सप्रेस भी 21 मार्च 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग सोन नगर–गया–पटना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जंक्शन–पं० दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–सासाराम–आरा–पटना के रास्ते संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

No comments:
Post a Comment