<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 6, 2026

साइबर ठगी के पीड़ित को 28,921 रुपये कराए गए वापस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 28 हजार 921 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना  के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार वादी रमेश चंद्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री शिवांगी चौधरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को साइबर अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि वह मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो देखती है, इसलिए पैसे भेजो, अन्यथा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस धमकी से घबराकर शिवांगी चौधरी ने क्यूआर कोड के माध्यम से 48,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में वादी द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40,800 रुपये की धनराशि होल्ड करा दी। इनमें से 06 मार्च 2026 को 28,921 रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए हैं। शेष धनराशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंक को न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गई है।
जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सावधानी ही सुरक्षा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages