<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

काली माता मंदिर पर सोलर लाइट लगाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बस्ती सदर विकास खंड के ग्राम सभा चननी सियरोवास में काली माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर एलईडी सोलर लाइट लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम सभा चननी सियरोवास में एलईडी सोलर लाइट लगाने का कार्य यू०पी० सिडको बस्ती को आवंटित किया गया है। आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार द्वारा सोलर लाइट अपने निजी आवास और शुभचिंतकों के यहां लगवाई गई है। साथ ही कब्रिस्तान में भी सोलर लाइट लगाई गई, लेकिन काली माता मंदिर, कुआं और डीह बाबा स्थल जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लाइट नहीं लगाई गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि काली माता मंदिर पर नियमित रूप से साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं, जिससे यहां प्रकाश व्यवस्था आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि उक्त स्थानों पर शीघ्र एलईडी सोलर लाइट लगवाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश शर्मा, राजन चौहान, मंजेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद, राजन मिश्र, राम प्रसाद, अंकुर तिवारी, अनिल कुमार, महेन्द्र कुमार, रामजी चौहान, राजू चौहान, कुलदीप, लाले, अमरदीप चौहान, विनीत, खेसारी, हिमांशू, अखिलेश सोनी, विशाल कुमार, मनीष, गणेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages