<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

रामनवमी पर 26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न


बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च 2026, दिन बृहस्पतिवार को एक दिव्य, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक निवर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य झांकी के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अलावा डीजे, ढोल-भांगड़ा, घोड़ा, रथ एवं ऊंट भी शामिल किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कमल टेंट हाउस, कंपनी बाग पर एकत्रित होंगे, जहां विधि-विधान से आरती-पूजन के उपरांत सायं 5 बजे शोभायात्रा प्रस्थान करेगी।

यह शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर में आरती-पूजन के बाद रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा, नई बाजार होते हुए मारवाड़ी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां पूजन-अर्चन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त सनातनी जनमानस, हिंदूवादी संगठनों, अधिवक्ता संघ एवं व्यापारी संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं।

बैठक में जिला महामंत्री विनय सिंह, कन्हैयालाल, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, बृजेन्द्र कुमार, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रोलू सिंह (करनी सेना पूर्वांचल अध्यक्ष), रवि सिंह, अजय कन्नौजिया (बजरंग दल संयोजक हर्रैया), प्रवीण सिंह (जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद), दिव्य चौधरी, शैलेन्द्र अग्रहरि, अमृत लाल कन्नौजिया, अरुण गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय (जिला प्रभारी शिव सेना), दिलीप दूबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages