वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक/से करने का निर्णय लिया गया है।
मार्ग विस्तार के फलस्वरूप कासगंज से 16 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से 11ः40 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जं. से 15ः20 बजे, भरतपुर से 15ः55 बजे, बयाना से 16ः25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16ः55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17ः07 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी 18ः20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 16 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली 55336 गंगापुर सिटीदृकासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से 19ः00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन श्री महावीर जी से 19ः25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19ः37 बजे, बयाना से 20ः05 बजे, भरतपुर से 20ः40 बजे तथा मथुरा जं. से 22ः00 बजे छूटते हुए पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00ः30 बजे कासगंज पहुँचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment