<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

गैस एजेंसी का एसएचओ दुर्गेश पाण्डेय ने किया निरीक्षण, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जनपद में गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच थाना महुली पुलिस ने क्षेत्र में स्थित प्रमुख गैस एजेंसी का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे ने पुलिस टीम के साथ गैस एजेंसी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध गैस की मात्रा तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एजेंसी संचालक ने बताया कि गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमानुसार वितरण किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचें। गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण घबराने या अनावश्यक भीड़ लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
थानाध्यक्ष महुली ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने निर्धारित क्रम और नंबर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें तथा एजेंसी परिसर में भीड़ न लगाएं। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages