<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

रेलवे बोर्ड के सदस्य विवेक कुमार गुप्ता ने गोरखपुर जंक्शन का किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पदेन सचिव, भारत सरकार विवेक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के एक दिवसीय दौरे के दौरान गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने प्लेटफॉर्म संख्या 9 की ओर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर विवेक कुमार गुप्ता ने महाप्रबंधक सभाकक्ष में पूर्वोत्तर रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग, निर्माण और सिग्नल विभाग के अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि संरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और समपार फाटकों पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने महत्वपूर्ण समपार फाटकों पर एआई इनबिल्ट कैमरे लगाने, टी.वी.यू. सेंसस को बेहतर ढंग से कराने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के स्किल डेवलपमेंट, कार्यस्थल सुरक्षा और गर्मी के मौसम में सावधानियों के प्रति जागरूकता पर भी बल दिया।
इस दौरान महाप्रबंधक उदय बोरवंकर ने सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर विवेक कुमार गुप्ता का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages