<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। यूनीक साइंस एकेडमी रौता में अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस दौरान बच्चों ने सुंदर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

विद्यालय द्वारा प्राइमरी वर्ग के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, साथ ही स्वच्छता, अधिकतम उपस्थिति एवं अच्छे व्यवहार में भी बेहतर प्रदर्शन किया। ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में मेहसर, कीर्तिमान अग्रहरि, देव कुमार सिन्हा, अंशिता गौड़, ईशा श्रीवास्तव, कार्तिक श्रीवास्तव, आयुष शुक्ला, सुमैया इरशाद, निम्मी, अभिजीत कसौधन, प्रतीक सिंह नेगी, अर्श श्रीवास्तव, वैभवी सिंह, ओम श्रीवास्तव, श्रीयम गुप्ता, अभय निषाद, आदर्श निषाद, अनन्या पटेल, अथर्व सिंह, सुशांत चौहान, हर्ष कुमार, विवेक कुमार, हर्षित राज यादव, श्रेयांश श्रीवास्तव, अन्वी श्रीवास्तव, शाश्वत कुमार गुप्ता, कांशिक गौतम, शांघवी, रितेश यादव, तृषा यादव, शिवम वरुण, काव्या पांडेय, एकता सिंह, ऋषभ चौरसिया, ओजस्वी श्रीवास्तव, एकांश पांडेय, ईशानी, आकाश चौधरी को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले कीर्तिमान अग्रहरि, प्रतीक सिंह नेगी, श्रेयांश राज, श्रेयांशी, आलोक त्रिपाठी एवं फरिया को प्रधानाचार्य द्वारा अंक पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले नील मुकुंद सिंह, इफरा अंसारी, दीपांश चौधरी, किंजल यादव, आराध्या एवं शांघवी को प्रेसिडेंट द्वारा सम्मानित किया गया।

तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले देव कुमार सिन्हा, आराध्या चौरसिया, काव्या त्रिपाठी, अनन्या पटेल, सुशांत चौहान एवं एकता सिंह को सीनियर इंचार्ज शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट व्यवहार के लिए भी बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संगीता श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, ज्योति श्रीवास्तव, तनु गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages