वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा० रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद संत कबीर नगर में तृतीय भ्रमण कार्यक्रम 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० रोल प्रेक्षक 02 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
इस बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य तथा संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

No comments:
Post a Comment