बस्ती। जनपद में करीब एक लाख साठ हजार मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। जिसमें न के बराबर ही समस्या आयी है। जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के वहॉ स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा। जिनके विद्युत कनेक्शन हैं उनका विद्युत विभाग मीटर बदलकर नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगायेगा। नये कनेक्शन वालो के वहॉ भी स्मार्ट मीटर ही अब लगेगा। स्मार्ट मीटर लगवाने के फायदे और उसके प्रति उपजे संदेह को एक प्रेसवार्ता के माध्यम से दूर करते हुए हुए वी0 के0 गुप्ता मुख्य अभियन्ता विद्युत वितरण ने बताया। मुख्य अभियन्ता के साथ में अधिशाषी अभियन्ता सदर खण्ड शुभम पाण्डेय, ग्रामीण विद्युत वितरण खण्ड सुधांशु श्रीवास्तव, रूधौली विद्युत वितरण खण्ड अरूण सिंह ने अपील करते हुए जनपदवासियों से कहा कि स्मार्ट मीटर विजली उपभोक्ताओं के लिए फायदे मंद है। स्मार्ट मीटर लगाकर स्मार्ट उपभोक्ता बने और प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनायें।
मुख्य अभियन्ता ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अनेकों फायदें हैं। सबसे बड़ा फायदा कि उपभोक्ता अपने द्वारा खपत की गयी विद्युत को हर समय देख सकता है जिससे उसे अपने विद्युत के वास्तविक खर्च का पता रहेगा पोस्टपेड मीटर में उपभोक्ता की शिकायत होती थी कि मेरे द्वारा इतना खर्च नहीं हुआ विल ज्यादा आया है। दूसरे उपभोक्ता अपने जरूरत के हिसाब विद्युत का उपयोग करेगा और खर्च के हिसाब से ही प्रीपेड मीटर रिचार्ज करेगा। हर एण्ड्रायड यूजर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को कभी भी इसके ऐप से खुद ही रिचार्ज स्वतः कर सकता है। जिससे बकाया विद्युत बिल के वजह से लाइन कटने की समस्या से निजात मिलेगी।
घरेलू कनेक्शन को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलवाना स्वच्छिक नहीं है। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड सदर शुभम पाण्डेय ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना स्वैच्छिक नहीं है यह सभी उपभोक्ताओं को लगवाना अनिवार्य है। पूराने के साथ ही जितने भी अब नये कनेक्शन लगेगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही होंगे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को मीटर रीडर का इंतजार नहीं करना है और न ही मीटर रीडर के मनमानी की शिकायत आयेगी। श्री पाण्डेय ने बताया कि पहले विद्युत कनेक्शन पर हम सिक्यूरिटी मनी जमा करते थे अव प्रीपेड मीटर में उस एमाउन्ट को एडजेस्ट कर दिया जा रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को किसी भी यूपीआई से रिचार्ज करने पर 5 से 10 मिनट में अपडेट होते ही सप्लाई चालू हो जाती है। यदि आप स्मार्ट प्रीपेड मीटर के ऐप से करते हैं तो इतना भी समय नहीं लगता है।
श्री गुप्ता मुख्य अभियन्ता ने बताया कि प्री-पेड में परिवर्तित होने के पहले 30 मिनट जिसे ग्रेस पीरियड कहते हैं, सार्वजनिक अवकाश और हैपी आवर्स शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक बिजली नहीं काटी जायेगी। यदि विद्युुत आपूर्ति रिचार्ज के 2 घण्टे के भीतर नहीं बहाल होती है तो 1912 पर कॉल करें या व्हाटसएप् के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। आपके बैलेस की स्थिति को एसएमएस के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। विजली कटने की सूचना, रिचार्ज और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट भी उपभोक्ता को मैसेज से प्राप्त होेगी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment