<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के कार्मिक विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण  महेन्द्र नाथ मिश्र, सचिव/प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह, सहायक परिचालन प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल नरेन्द्र कुमार को अपने कक्ष में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इसी क्रम में कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में अध्यक्ष/रेलवे भर्ती सेल राजेश कुमार गुप्ता एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय वी.के. द्विवेदी ने 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 8 अराजपत्रित रेलकर्मियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कार्मिक व लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी तथा परिजन मौजूद रहे।
वहीं लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में प्रधान वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम ने 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ लेखाकार मनोज कुमार एवं आर.एफ. लूथर को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages