<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

मारपीट में बुजुर्ग की मौत का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में


बस्ती। जनपद के थाना दुबौलिया क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले का पुलिस ने शीघ्र खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि सेमरा मुस्तकम गांव निवासी रामकुबेर की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए थे।
मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 53/2026 की विवेचना के दौरान पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम सेमरा मुस्तकम (दक्षिण बंधा) से बिपिन यादव (19 वर्ष), रामरीत यादव (43 वर्ष) और राधेश्याम (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परमहंस (सादे वस्त्र में) सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages