<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव का तबादला, कमलेश दीक्षित को मिली नई जिम्मेदारी


लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कमलेश दीक्षित को डीसीपी पश्चिमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। डीसीपी पश्चिमी के रूप में अब कमलेश दीक्षित क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे।
बताया जा रहा है कि हालिया तबादला सूची के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसके क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में भी यह अहम जिम्मेदारी परिवर्तन हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages