<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

प्रयागराज समेत इन स्टेशनों पर खुलेंगे 'प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर्स', यात्रियों को मिलेगा मॉल जैसा अनुभव


प्रयागराज। भारतीय रेलवे अब केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक सुख-सुविधाओं और शापिंग का नया केंद्र बनने जा रही है। ट्रेन पकड़ने से पहले स्टेशन पर यात्री शॉपिंग माल जैसा अनुभव करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर 'प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर' के लिए जल्द टेंडर जारी करेगा।
इस कड़ी में बलिया स्टेशन पर उत्तर भारत के पहले 'प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर' की सफल शुरुआत कर दी गई है। प्रयागराज के अलावा उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर भी यात्रियों को वर्ल्ड क्लास शाॉपिंग का अनुभव मिलने वाला है। प्रयागराज जंक्शन का इस समय पुनर्विकास हो रहा है।
नई बिल्डिंग शॉपिंग माल की तरह ही होगी। रेलवे प्रशासन की योजना है कि जंक्शन की नई और आधुनिक इमारत में देश-दुनिया के नामचीन ब्रांड्स को अपने आउटलेट खोलने के लिए जगह आवंटित की जाए। इससे न केवल यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान गुणवत्तापूर्ण खरीदारी का विकल्प मिलेगा, बल्कि रेलवे के गैर-भाड़ा राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी।
रेलवे बोर्ड की 11 अगस्त 2025 की नीति के तहत, अब मंडलों को ई-नीलामी के जरिए स्टेशनों पर गैर-खानपान श्रेणी में प्रीमियम स्टोर खोलने का अधिकार मिल गया है। इसी का लाभ उठाते हुए प्रयागराज मंडल ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन के अलावा मंडल के अन्य बड़े स्टेशनों जैसे कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और मीरजापुर में भी इसी तर्ज पर ब्रांडेड स्टोर खोलने पर विचार किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रयाग स्टेशन को भी इस योजना का हिस्सा बनाया जाएगा। यहां भी यात्रियों की बढ़ती संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रिटेल स्पेस विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यह 'पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप' (पीपीपी) का एक उत्कृष्ट मॉडल है।
इसमें स्टोर का निर्माण निजी फर्म अपने खर्च पर करती है, जिससे रेलवे पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ता और यात्रियों को उच्च श्रेणी की सुविधा मिल जाती है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि 'रेलवे स्टेशनों को अब 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के बाद यहां भी प्रीमियम ब्रांड्स के शोरूम जैसे विकल्प खुलेंगे, जो यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे।'

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages