<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

मथुरा के नगला वली में युवक की गला दबाकर हत्या, आरोपित फरार


मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम नगला वली में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
अशोक निवासी नगला वली ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश अपने प्लाट पर चारपाई पर मंगलवार रात सो रहा था। उसी स्थान पर गांव का ही विजय उर्फ बिज्जू भी शराब के नशे में सोया हुआ था। सुबह जब अशोक अपने भाई को देखने पहुंचा तो मुकेश चारपाई के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और नाक पर चोट के निशान थे।
भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या विजय उर्फ बिज्जू ने की है। घटना के बाद से आरोपित गांव से फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करना आया है। बलदेव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages