गोरखपुर। चरित्र पर संदेह के चलते पति ने फावड़े से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की रात खजनी के धाधुपार गांव में हुई। ससुर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अशोक निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अशोक निषाद अपनी पत्नी नीलम के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात डेढ़ बजे विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने आपा खो दिया और मारपीट शुरू कर दी।
हंगामा सुनकर दंपति का 17 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए दोनों बच्चे घर से बाहर भागे और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो नीलम खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
आरोपित ने फावड़े से उसकी गर्दन काट दी थी। मृतका के पिता सहजनवा के महुआपार निवासी राजेंद्र की तहरीर पर खजनी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि राजेंद्र के कब्जे से घटना में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया गया है। देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment