<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 21, 2026

हरियाली का संकल्प : विश्व वानिकी दिवस पर हुआ सौ पौधों का रोपण


बस्ती। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग की ओर से डारीडीहा-चारमारी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शिरीन सिद्दीकी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय प्रताप सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए पौधरोपण बेहद जरूरी है और सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया। वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह पौधरोपण को जनअभियान बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages