नई दिल्ली। अब देश की कोई भी एयरलाइन दुनिया के नौ देशों के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगी। नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने ये निर्देश दिए हैं। डीजीसीए भारत की एविएशन रेगुलेटर है। डीजीसीए ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध की वजह से ये निर्देश दिए हैं क्योंकि ये सभी नौ देश ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध की चपेट में हैं। इन देशों में ईरान, इस्राइल, कुवैत, कतर, इराक, जॉर्डन, यूएई, बहरीन और लेबनान शामिल है।
- सऊदी अरब और ओमान के लिए दिए ये निर्देश
इसके अलावा, डीजीसीए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि कुछ विशेष शर्तों के साथ ओमान और सऊदी अरब के ऊपर से उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है। डीजीसीए का कहना है कि अमेरिका और इस्राइल द्वारा हाल ही में ईरान पर किए गए सैन्य हमलों से नागरिक विमानन के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। गाइडलान्स में डीजीसीए ने कहा कि ईरान की जवाबी कार्रवाई से खतरा और बढ़ गया है, जिस वजह से उड़ानों का संचालन में गंभीर रूप से खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा, डीजीसीए ने एयरलाइंस को सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्रों में 32 हजार फीट से नीचे उड़ान न भरने की सलाह दी है।
- 28 मार्च तक जारी रहेगा निर्देश
डीजीसीए ने रूट डायवर्जन जैसे संभावित व्यवधानों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा जोखिम मूल्यांकन और मजबूत आकस्मिक योजनाओं की आवश्यकताओं पर जोर दिया। तत्काल प्रभाव से इन निर्देशों को लागू किया गया है, जो 28 मार्च तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने साफ किया है कि बदलते हालात के आधार पर तुरंत इसमें संशोधन न किए जाएं। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को सभी उड़ान स्तरों और ऊंचाइयों पर प्रभावित हवाई क्षेत्रों में संचालन से बचने का निर्देश दिया है।
- फ्लाइट क्रू को लेटेस्ट नोटम के बारे में बताएं
डीजीसीए ने बताया कि इस क्षेत्र में जिन भी हवाईअड्डों का संचालन हो रहा है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं होनी चाहिए। डीजीसीए ने एयरलाइन्स को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि फ्लाइट क्रू को लेटेस्ट नोटम के बारे में बताएं, जो हवाई क्षेत्रों के प्रतिबंधों और परिचालन स्थितियों के बारे में असल समय की जानकारी देते हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1DjyfYaeBZ/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️
No comments:
Post a Comment